![]()
पुलिस ने चोर गैंग के सरगना हिमांशु को पास के अस्पताल में भर्ती कराया।
लखनऊ में चोरी के दौरान साथियों के साथ मैगी पार्टी करने वाले चोर गैंग के सरगना शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। शातिर चोर आठ साथियों के साथ सर्वोदयनगर मजार के पास मीटिंग कर रहा था। पुलिस का कहना है कि चोरी की अगली योजना और चोरी के माल बटवार
.
बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को देते अंजाम गाजीपुर पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों घर में चोरी के दौरान मैगी पार्टी करने वाले गिरोह की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। शुक्रवार तड़के गश्त के दौरान सर्वोदय नगर मजार के पास संदिग्ध लोगों को बैठे देखा गया। घेरा बंदी करने पर एक युवक ने पुलिस फर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिससे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने अपना नाम हिमांशु उर्फ संजू बताया। आरोपी तकरोही बाजार का रहने वाला है।
उसके कुछ साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इनके पास से चोरी का माल बरामद हुआ है। यह लोग बंद घरों की रेकी कर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे।
Source Agency News
Village Post