Lucknow News: नई आशा आश्रय गृह से दीवार फांदकर भागी संवासिनी

 

Inmate ran away from Nayi Asha shelter home by jumping over the wall

नई आशा आश्रय गृह से दीवार फांदकर भागी संवासिनी


loader

Trending Videos



लखनऊ। गुडंबा में मिश्रपुर स्थित नई आशा आश्रय गृह से शनिवार को 17 वर्षीय किशोरी भाग निकली। अधीक्षिका ने रविवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Trending Videos

कुर्सी रोड स्थित मिश्रपुर में नई आशा नाम से आश्रय गृह है। इसका संचालन आशीर्वाद ट्रस्ट करता है। बाल कल्याण समिति लखीमपुर खीरी के आदेश पर 19 अप्रैल 2025 को किशोरी को आश्रय गृह में दाखिल किया गया था। शनिवार शाम पांच बजे किशोरी आश्रय गृह की दीवार फांदकर भाग गई। आश्रय गृह के कर्मियों ने किशोरी की काफी खोजबीन की, मगर कहीं कुछ पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी अधीक्षिका आशा जेम्स को दी गई। आशा जेम्स ने थाने बीएनएस के अंतर्गत अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कराया है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार ने बताया कि आश्रय गृह और उसके आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही किशोरी को खोज निकाला जाएगा। वहीं, इस मामले में अधीक्षिका ने कुछ बताने से इन कर दिया।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *