Lucknow News: वकीलों का एलान… न्यायिक व विधिक कार्य से रहेंगे विरत, आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग

 

राजधानी लखनऊ में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया है। यह निर्णय विभूतिखंड थाने में 14 मार्च को अधिवक्ताओं से मारपीट और उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में लिया गया है। सोमवार को सेंट्रल बार व लखनऊ बार एसोसिएशन की कचहरी में हुई संयुक्त बैठक में इस बात का फैसला किया गया।

Trending Videos

सेंट्रल बार के अध्यक्ष अरविंद कुमार कुशवाहा, महामंत्री अमरेश पाल, लखनऊ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रमेश प्रसाद तिवारी और महामंत्री बृजभान सिंह ”भानु” के नेतृत्व सोमवार को बैठक हुई। इसमें कहा, दोनों बार एसोसिएशन की तरफ से कोई भी हड़ताल का प्रस्ताव पारित नहीं किया गया, लेकिन पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अधिवक्ताओं पर हड़ताल पर रहने का आरोप लगाकर यातायात डायवर्जन का आदेश पारित कर दिया।

यह भी पढ़ेंः- IPS Transfer In UP: प्रदेश के पुलिस तंत्र में बड़ा फेरबदल, 32  IPS अधिकारी इधर से उधर; देखें लिस्ट

 

 

इससे आम जनमानस व स्कूल के बच्चों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ी। प्रशासन से मांग की गई कि थाना विभूतिखंड के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। अधिवक्ताओं के खिलाफ दर्ज केस खत्म किया जाए।

पूरे इलाके का छावनी में किया गया तब्दील

अधिवक्ताओं के प्रदर्शन को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट से केडी सिंह बाबू स्टेडियम तक पुलिस तैनात रही। जगह-जगह पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रखी थी। डीसीपी मध्य रवीना त्यागी, डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव फोर्स के साथ अलग-अलग पॉइंट पर मौजूद थे। हालांकि, सोमवार को वकीलों ने कोई प्रदर्शन नहीं किया। मंगलवार के लिए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *