LIVE: संसद में आज केंद्रीय बजट पर होगी चर्चा, नया इनकम टैक्स बिल पेश होने की संभावना

 

parliament budget session live
Image Source : FILE PHOTO
संसद का बजट सत्र

आज बजट सत्र के 5वें दिन भी संसद के दोनों सदनों में हंगामा हो रहा है। आज संसद में केंद्रीय बजट 2025-2026 पर चर्चा होनी है। शाम 4 बजे राज्यसभा में पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देंगे, वे लोकसभा में पहले ही जवाब दे चुके हैं। केंद्र सरकार आज नया इनकम टैक्स बिल पेश कर सकती है, जिसका मकसद मौजूदा कर प्रणाली को सरल और प्रभावी बनाना है। इस बिल में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं, जिससे टैक्सपेयर्स को राहत मिलने की संभावना है।  केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्ण बजट पेश किया, जो लोकसभा में उनका लगातार आठवां बजट है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

जम्मू सीमा क्षेत्र में सैटेलाइट फोन मिलने से सतर्कता बढ़ी, सुरक्षा बलों ने खोज अभियान चलाया

  जम्मू में रविवार (12 जनवरी, 2026) दोपहर पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कानाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *