लखनऊ में गुरुवार रात झमाझम बारिश हुई।
यूपी में मानसूनी बारिश शुरू हो चुकी है। लखनऊ और सीतापुर समेत 10 जिलों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। उन्नाव में 30 मिनट की बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। बारिश से रेलवे ट्रैक धंस गया। एक युवक ने लाल टीशर्ट लहराकर पैसेंजर ट्रेन रुकवाई। जिससे बड़ा ह
.
औरैया में बिजली गिरने से एक किसान की मौत हो गई। लोग उसे चारपाई पर लादकर अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। यहां एक महिला अपने बेटे को बचाने में नाले में गिर गई। बीते 24 घंटे में बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत हो चुकी है।
मौसम विभाग ने आज 36 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि 53 जिलों में बिजली गिरने की संभावना जताई है। गुरुवार की बात करें तो लखनऊ, कानपुर सहित 45 जिलों में झमाझम बारिश हुई थी।
फिरोजाबाद में सबसे ज्यादा 120 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में 1 जून से अब तक औसतन 31.2 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि मौसम विभाग के मुताबिक अब तक 39.1 मिमी बारिश हो जानी चाहिए थी।
तस्वीरें देखिए-

लखनऊ में देर रात से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। सड़कों पर पानी भर गया है।

उन्नाव में बारिश से रेलवे ट्रैक धंस गया। एक युवक ने लाल टीशर्ट लहराकर पैसेंजर ट्रेन रुकवाई। जिससे बड़ा हादसा टल गया।
Source Agency News
Village Post