दिल्ली-एनसीआर के तापमान में आई गिरावट, जानें अगले 1 सप्ताह तक कैसा रहेगा मौसम

 

IMD Weather Forecast Temperature drops in Delhi NCR know what will be the weather like for the next
Image Source : FILE PHOTO
दिल्ली का मौसम

दिल्ली एनसीआर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। सुबह होने और सूरज निकलने के साथ ही चिलचिलाती गर्मी की शुरुआत हो जा रही है और पूरे दिन लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बीते दिनों राजधानी दिल्ली में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान देखने को मिला था। वहीं इस बीच शुक्रवार की अगर बात करें तो शुक्रवार को दिल्ली में तेज हवाएं देखने को मिलीं। हालांकि रात के वक्त वातावरण में थोड़ी ठंडक का एहसास होने लगा। वहीं शनिवार की सुबह भी मौसम सुहाना बना रहा और सुबह के वक्त ठंड का एहसास हो रहा था। मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को हवा की रफ्तार राजधानी दिल्ली व एनसीआर क्षेत्र में 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। वहीं पिछले तीन दिनों में तेज गति से चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट देखने को मिली है।

दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को राजधानी दिल्ली में 34 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। इसके अलावा रविवार और सोमवार को भी राजधानी दिल्ली में तेज हवाएं चलेंगी। मंगलवार और बुधवार को दिल्ली के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं गुरुवार को एक बार फिर मौसम के साफ होने की संभावना है और तेज धूप एक बार फिर से दिल्लीवासियों को परेशान करेगी। वहीं शुक्रवार को तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे अधिक रह सकता है।

यूपी में भीषण गर्मी

वहीं उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी देखने को मिल रही है। यहां दिन के समय घर से बाहर निकलने से पहले लोगों को 10 बार सोचना पड़ रहा है। इसके पीछे अहम वजह है चिलचिलाती गर्मी और तेज धूप। सुबह दिन के समय और रात के समय थोड़ी राहत लोगों को जरूर मिल रही है। लेकिन पूरे दिन भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। 29 मार्च के मौसम की अगर बात करें तो पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान हवा की रफ्तार 20-30 किमी प्रतिघंटा की रह सकती है। वहीं 40 किमी प्रतिघंटा धूलभरी हवा के साथ चलने की संभावना जताई गई है।

40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

इसके अलावा 30 और 31 मार्च को भी राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। वहीं अप्रैल महीने की शुरुआत में भी मौसम के साफ रहने की संभावना है। 1 अप्रैल को राज्य के दोनों हिस्सों पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। वहीं 2 और 3 अप्रैल को भी मौसम के साफ रहने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस बीच राज्य में एक बार फिर से तापमान बढ़ने लगा है और आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। वर्तमान की ही अगर बात करें दो राज्य के कई जिलों में तापमान अभी से ही 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। प्रयागराज, वाराणसी में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है।

Latest India News

Source link

About VP-Admin

Check Also

जम्मू सीमा क्षेत्र में सैटेलाइट फोन मिलने से सतर्कता बढ़ी, सुरक्षा बलों ने खोज अभियान चलाया

  जम्मू में रविवार (12 जनवरी, 2026) दोपहर पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कानाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *