![]()
झांसी के मऊरानीपुर में बारिश के बाद कई स्थानों पर जलभराव हो गया।
झांसी में शनिवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। मऊरानीपुर कस्बे और इसके आसपास के गांवों में सुबह करीब 4 बजे से रुक रुककर लगातार बारिश हो रही है। इससे कस्बे में कई स्थानों पर जलभराव हो गया और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
.
इधर, झांसी महानगर में भी आज सुबह से काले बादल छाए हैं और दोपहर तक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज से अगले 4 दिनों तक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।
बारिश के बाद उमस बढ़ी, आज ठंडक
इस बार ललितपुर के रास्ते से मानसून ने यूपी में एंट्री की है। ललितपुर से सटे झांसी में पिछले 7 दिन से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के बाद तेज धूप निकलने से उमस बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी ने लाेगों को बेहाल कर दिया है।
हालांकि, आज सुबह से आसमान में काले बादल छाए हैं। मऊरानीपुर कस्बे और इसके आसपास अच्छी बारिश हो रही है। शुक्रवार को अधिकतम तामपान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री दर्ज किया गया। आज का पारा 32 डिग्री के आसपास रह सकता है। दोपहर 11 बजे अधिकतम पारा 28 डग्री दर्ज किया गया।
4 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट
भरारी कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि पूरे उत्तर प्रदेश में मानसूनी बारिश हो रही है। झांसी में आज से अलगे 4 दिनों तक मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाएं और बिजली गिरने की भी संभावना है।
Source Agency News
Village Post