इश्कबाज शो की एक्ट्रेस करने वाली हैं शादी

Image Source : DESIGN
इश्कबाज शो की एक्ट्रेस करने वाली हैं शादी

वेडिंग सीजन शुरु होने जा रहा है। ऐसे में इस सीजन भी कई सेलेब्स अपनी शादी करने की प्लानिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि बाॅलीवुड के एक्टर रणदीप हुड्डा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसी बीच अब टीवी इंडस्ट्री से भी एक एक्ट्रेस की शादी की खबरे सामने आ रही हैं। जानिए कौन हैं वो एक्ट्रेस जो जल्दी ही शादी करने वाली हैं।

 

शादी करने जा रही हैं इश्कबाज शो की एक्ट्रेस

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं वो हैं ‘इश्कबाज’ फेम एक्ट्रेस श्रेनु पारेख। जी हां, श्रेनु पारेख अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अक्षय महत्रे के साथ शादी करने वाली हैं। अपनी शादी की गुड न्यूज खुद श्रेनु पारेख ने सोशल मीडया के जरिए फैंस के साथ शेयर की साथ ही ये भी बताया है कि वो कब शादी करने जा रही हैं।

एक्ट्रेस ने बताया कब बनेंगी दुल्हन

हाल ही में श्रेनू पारेख और अक्षय म्हात्रे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें कपल का चेहरा नहीं बल्कि हाथ ही नजर आ रहा है। इस फोटो से अंदाजा लगाया जा सकता है कि श्रेनू और अक्षय कार में बैठे हुए हैं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ पकड़ रखा है। इस दौरान दोनों की कलाई में कलावा बंधा भी नजर आ रहा है, जो यकीनन दोनों की शादी से जुड़ी किसी रस्म के दौरान बांधा गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा है-  ‘गाना पुराना है, लेकिन फीलिंग नई है। बस 45 दिन और..’ इसके साथ हार्ट का इमोजी भी लगा हुआ है।

 

दिसंबर में शादी करेंगे श्रेनू पारेख और अक्षय म्हात्रे

श्रेनू पारेख और अक्षय म्हात्रे के इस पोस्ट से ये तो साफ हो गया है कि कपल अगले महीने दिसंबर में शादी करने वाले हैं। कपल का ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर पैंस से लेकर सेलेब्स तक काॅमेंट कर उन्हें शादी के लिए बधाई देते नजर आ रहे हैं।

श्रेनु और अक्षय की पहली मुलाकात

बता दें कि श्रेनु और अक्षय की पहली मुलाकात 2021 में ‘घर एक मंदिर’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। शूटिंग के दौरान ही इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया। मार्च में कपल की रोका सेरेमनी का आयोजन किया गया था। वहीं, शादी की बात करें, तो कपल श्रेनु के होमटाउन वडोदरा में सात फेरे लेगा। शादी गुजराती रीति-रिवाज से हो सकती है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *