बलिया में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस समारोह: 200 मीटर दौड़ में विभिन्न वर्गों के विजेताओं को किया सम्मानित – Ballia News

 

 

बलिया के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला ओलंपिक संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों का आयोजन हुआ।

 

बालिका वर्ग में अंजलि ने प्रथम, पायल ने द्वितीय और महिमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट वर्ग में 14 वर्ष से कम आयु में अंश तिवारी प्रथम रहे। 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अवनीश राय ने बाजी मारी। फुटबॉल वर्ग में बबलू पासवान, एथलेटिक्स में रोहित और हैंडबॉल में प्रफुल्ल प्रकाश ने प्रथम स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बलिया फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष मेजर दिनेश सिंह ने की। जनपद के क्रीड़ाधिकारी जवाहरलाल यादव सहित विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर सनबीम स्कूल के डायरेक्टर डॉ. अरुण सिंह और खेल पत्रकार रोशन जायसवाल को खेल क्षेत्र में योगदान के लिए स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव धीरेंद्र शुक्ला ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज सिंह ने किया।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *