
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त जग प्रवेश ने वृंदावन परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने केशीघाट से पानीघाट चौराहा तक 3 किलोमीटर पैदल चलकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। केशीघाट पर श्रद्धालुओं के लिए नए चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे। परिक्रमा मार्ग और घाटों पर बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटें जल्द चालू की जाएंगी। प्रेम महाविद्यालय के बाहर फसाड लाइट लगाई जाएगी।

स्वच्छता को लेकर विशेष कदम उठाए जाएंगे। खाली प्लॉटों में गंदगी मिलने पर मालिकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। परिक्रमा मार्ग पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। मुख्य स्थलों पर डस्टबिन लगाए जाएंगे।
जल व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। बंद पड़ी प्याऊ चालू की जाएंगी। सीवर ओवरफ्लो की समस्या को रोकने के लिए कदम उठाए जाएंगे। अपर नगर आयुक्त और सहायक नगर आयुक्त को रोज परिक्रमा मार्ग और प्रमुख मंदिर मार्गों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सी.पी. पाठक, सहायक नगर आयुक्त अनुज कौशिक, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल गर्ग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Source Agency News
Village Post