- L

नगर पालिका की टीम ने गाय को गौशाला पहुंचाया।
महराजगंज में बुधवार की देर रात सिविल लाइन क्षेत्र में एक गाय के घायल होने की सूचना मिली। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल और अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा को जैसे ही जानकारी मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे।
नगर पालिका की टीम ने घायल गाय को अपने वाहन से चिउरहा गौशाला पहुंचाया। गाय के पैर में गंभीर घाव था। गौशाला में पशु चिकित्सा विभाग की देखरेख में उसका प्राथमिक उपचार किया गया।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन की तत्परता की सराहना की। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. मंगल ने कहा कि नगर क्षेत्र में हर गाय की सुरक्षा और देखभाल उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई के लिए हमेशा तैयार रहती है।
Source Agency News
Village Post