बार एसोसिएशन चुनाव में 200 उम्मीदवार मैदान में: हाईकोर्ट परिसर में पंफलेट व हैंडबिल बांटने पर रोक, अध्यक्ष पद पर 11, महासचिव पद पर 8 प्रत्याशी – Prayagraj (Allahabad) News

इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुराव की तैयारियां जोरों पर हैं। 23 जुलाई को वोटिंग होगी। करीब 10 हजार वकील मतदान करेंगे। हाईकोर्ट के निगरानी में पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान और मतगणना की तैयारी है। इस बार कुल 200 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमाएंग

.

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव समिति ने विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए 11 दावेदार मैदान में हैं। इनमें अमित कुमार, अशोक कुमार सिंह, अविनाश चंद्रा, चंद्र प्रकाश उपाध्याय, देवी प्रसाद सिंह, लालधारी राजभर, प्रभा शंकर मिश्रा, राकेश पांडेय बबुआ, संतोष कुमार त्रिपाठी, सुरेश चंद्र पांडेय और वीर सिंह शामिल हैं।

महासचिव पद पर 8 उम्मीदवार आमने-सामने होंगे। चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी ने बताया कि अखिलेश कुमार शर्मा, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, हरिंद्र प्रसाद, जमील अहमद आजमी, राय साहब यादव, संतोष कुमार मिश्रा, शशि प्रकाश सिंह और उदय शंकर तिवारी ने नामांकन दाखिल किया है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर भी मुकाबला कड़ा रहेगा। चुनाव अधिकारी अनिल भूषण ने बताया कि इसके लिए 9 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें अखिलेश कुमार द्विवेदी, भगवान दत्त पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, कमलेश कुमार द्विवेदी, ममता कुशवाहा, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश कुमार दुबे, राजेश त्रिपाठी और राजेश्वर सिंह शामिल हैं।

इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद पर 14, उपाध्यक्ष (5 पद) पर 42, संयुक्त सचिव (प्रशासन) पर 13, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) पर 7, संयुक्त सचिव (प्रेस) पर 13, संयुक्त सचिव (महिला) पर 5 और कार्यकारिणी सदस्य के 15 पदों पर 78 उम्मीदवारों ने दावेदारी की है।

मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा ने सभी प्रत्याशियों से आचार संहिता का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *