![]()
अंबाला-देहरादून नेशनल हाईवे का फोटो।
सहारनपुर में सोमवार की सुबह हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम में बदलाव हुआ है। मंगलवार की सुबह आसमान में बादल छाए हुए हैं। सुबह का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही मौसम विभाग के अनुसार, दोपहर तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्य
.
पहाड़ों की तलहटी में बसे सहारनपुर में पिछले कई दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। रविवार को उमस भरी गर्मी के बाद सोमवार सुबह को हल्की बूंदाबांदी हुई। जिसके बाद मौसम ने करवट ली। मौसम में नमी देखने को मिली। उमस भरी गर्मी से पूरे दिन लोग परेशान रहे। शाम तक मौसम में परिवर्तन देखने को मिला। वहीं मंगलवार की सुबह को आसमान में बादल छाए हुए है।
मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि दोपहर बाद तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। हालांकि मौसम में अभी राहत देखने को मिल रही है। 25 जून को मौसम सामान्य रहेगा। वहीं 26 और 27 जून को बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। 28 से 30 जून तक मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिलेगा।
Source Agency News
Village Post