सहारनपुर में ताऊ-ताई की संपत्ति हड़पने का आरोप: RTI में हुआ खुलासा, कई विभागों से बनवाए फर्जी प्रमाण पत्र, दिव्यांग  ने की शिकायत – Saharanpur News

सहारनपुर में एक दिव्यांग ने अपने ताऊ-ताई की करोड़ों की संपत्ति को हड़पने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि उसके ताऊ और ताई की बच्चे नहीं होने का फायदा उठाया है। आरोप है कि फर्जी डाक्यूमेंट्स उनके चचेरे भाई ने संपत्ति हड़प ली। मामला थाना मंडी क्षे

.

थाना मंडी क्षेत्र के रहने वाले शहजादा खुर्रम ने आरोप लगाया है कि उनके ताऊ मोहम्मद अकरम और ताई हूर बानो की बच्चे नहीं है। जिसका फायदा उनके चचेरे भाई मोहम्मद आजम और बेटे मो.अरशद सिद्दीकी ने फर्जी कागजात बनाकर विरासत हड़प ली।

तहरीर में बताया कि मोहम्मद अकरम की मौत 11 अप्रैल 2021 को और उनकी पत्नी हूर बानो का निधन 30 जनवरी 2022 को लंबी बीमारी के बाद हुआ था। चूंकि दोनों के कोई संतान नहीं थी, तो उनकी संपत्ति पर सभी वारिसों का अधिकार बनता था।

आरोप है कि मोहम्मद अकरम के भतीजे मो.आजम ने अपने पुत्र मौ अरशद को ताऊ की संतान बताते हुए न केवल फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया, बल्कि नगर निगम और अन्य कार्यालयों में दस्तावेजों की हेराफेरी करके विरासत प्रमाणपत्र भी बनवाएं। आरटीआई से कई चौंकाने वाले खुलासे हुए।

नगर निगम के पत्रांक 267 में 30 अप्रैल 2025 के अनुसार, मो.अरशद ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन में अपने पिता का नाम अकरम और माता का नाम हूर बानो दर्शाया, जबकि गवाही देने वाली दाई अल्लादी की मौत मो.अरशद के जन्म से पहले ही हो चुका था। ये तथ्य स्वयं गवाह आलमगीर अजहर ने स्वीकार किया कि उनसे कोरे कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए गए थे और उन्होंने कभी मो.अरशद के माता-पिता के बारे में झूठी गवाही नहीं दी।

शिक्षा विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार, मो.अरशद का एडमिशन सेंट मेरी स्कूल, पिलखनतला में वर्ष 2004-05 में कराया गया था, जिसमें उनके पिता का नाम मो.आजम ही दर्ज है। रजिस्ट्री दफ्तर से प्राप्त जानकारी से ये भी पता चला कि मो.आजम ने अपनी पत्नी की बीमारी के दौरान मौत से मात्र 13 दिन पहले 17 जनवरी 2025 को वसीयत तैयार करवाई। जो उप-निबंधक कार्यालय में 30 जनवरी 2022 को पंजीकृत करवाई गई थी।

शिकायतकर्ता ने बताया कि इसी वसीयत और फर्जी जन्म प्रमाण पत्र के आधार पर मो.अरशद ने पांच अलग-अलग बैनामे करवाकर ताया-ताई की संपत्ति को बेच डाला। इन बैनामों में हनजला, फातिमा बेगम, मो.साजिद और मुरसलीन जैसे व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी गवाही पर संपत्तियां बेची गईं। इन बैनामों की तिथियां 10 फरवरी 2023, 16 फरवरी 2023, 29 मई 2023, 10 मई 2023 और 02 जून 2023 बताई गई हैं।

शिकायत में आरोप है कि संपत्ति में करीब डेढ़ किलो सोना, ढाई किलो चांदी, बैंकों के खातों में जमा रकम और नगद धनराशि शामिल है, जिसे बिना बंटवारे के मो.अरशद और मो.आजम ने खुर्द-बुर्द कर दिया। 13 मई 2025 को जब प्रार्थी और अन्य वारिसों ने उनसे संपत्ति के बंटवारे की बात की, तो दोनों ने गाली-गलौज करते हुए झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता शहजादा खुर्रम ने इस पूरे षड्यंत्र और कूटरचना में शामिल सभी व्यक्तियों मो.आजम, मो.अरशद, सईद सिद्दीकी, हनजला, फातिमा बेगम, मो.साजिद, मुरसलीन मुकदमा दर्ज कराया है।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *