मेरठ में AK-47 के कारतूस संग फौजी अरेस्ट: दोस्त को बेचने थे आर्मी के कारतूस,गाड़ी चढ़ाकर भागने की कोशिश एटीएस ने पकड़ा – Meerut News

 

पुलिस ने राहुल को अरेस्ट कर जेल भेजा

मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में बुधवार को ATS ने सेना के जवान राहुल कुमार को AK-47 के 70 कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया है। राहुल कुमार छुट्टी पर घर आया था और कारतूसों की डिलीवरी देने की कोशिश कर रहा था। इसकी सूचना एटीएस तक पहुंची। टीम ने बुधवार को

.

इसी गाड़ी से आया था राहुल कुमार

इसी गाड़ी से आया था राहुल कुमार

ATS और मिलिट्री पुलिस की टीम ने NH 58 पर घेरा बंदी कर सेना के एक सिपाही को प्रतिबंधित कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया। महाराष्ट्र के अहमदनगर में सिटी बटालियन के ट्रेनिंग सेंटर में कार्यरत राहुल कुमार छुट्टी लेकर मेरठ आया हुआ था। वो शास्त्रीनगर में अपने किसी दोस्त को कारतूस देने वाला था। राहुल के पास टीम को 70 कारतूस AK-47 बंदूक के बरामद हुए हैं। जो पूरी तरह से प्रतिबंधित हैं।थाना पल्लवपुरम मिलिट्री पुलिस और एटीएस का यह जॉइंट ऑपरेशन है ।जिसमें राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है ।

सेना में इस्तेमाल होते हैं ये कारतूस राहुल के पास जो कारतूस मिले हैं वो सेना में इस्तेमाल किए जाते हैं। राहुल पर मुकदमा दर्ज हो चुका है। उससे पूछताछ चल रही है। वो इन कारतूसों डिलीवरी किसको देनी थी कौन ये प्रतिबंधित कारतूसों का इस्तेमाल कर रहा है। पुलिस उस दिन से राहुल की एक्टिविटी को खंगाल रही है जब से वह छुट्टी पर घर आया है। साथ ही ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह छुट्टी पर आने के बाद किन लोगों से मिला था। माना जा रहा है कि वो छुट्टी के बहाने कारतूसों की डिलीवरी देने आया था। सेना के टेली सेंटर में तैनात है आरोपी गिरफ्तार जवान राहुल कुमार महाराष्ट्र के अहमदनगर में सेना के टेली सेंटर में तैनात है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है उसने किससे बात की है। ताकि इस कड़ी से जुड़े और किरदारों तक पहुंचा जा सके।

दोस्त को देने थे कारतूस राहुल कुमार ये कारतूस शास्त्रीनगर निवासी किसी दोस्त को देने वाला था। दोस्त शायद एसटीएफ में है। उसने राहुल से ये कारतूस मांगे थे। उसके पास कारतूस गुम हो गए थे। उसकी नौकरी पर संकट था। इसलिए उसने राहुल से कारतूस मांगे। राहुल ने कहा कि वो छुट्‌टी पर आएगा तो ये कारतूस दे देगा। बुधवार को राहुल कारतूस देने वाला था लेकिन दोस्त नही आया और राहुल पकड़ा गया। राहुल ने पूछताछ में बताया ये कारतूस जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान उसे मिले थे।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *