लखनऊ में कार ने युवक पर किया जानलेवा हमला: ताबड़तोड़ गले में किए कई वार, गंभीर हालत में चल रहा इलाज – Lucknow News

पुलिस ने लोहिया अस्पताल में पीड़ित को भर्ती कराया है।

लखनऊ के इंदिरा नगर इलाके में कार सवार ने युवक को टक्कर मारने के बाद पेचकस से हमला किया। युवक के गले पर गंभीर चोट आने से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित के भाई ने गाजीपुर थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत की है। पु

.

कार से टक्कर मारने के विरोध पर हुई थी बहस चांदन गांव इंदिरा नगर निवासी मोहम्मद फुरकान ने बताया कि उसका भाई रेहान हाइटेक मोटर्स में डेंटिंग का काम करता है। गुरुवार रात करीब 8 बजे कारखाने से काम खत्म करके घर की तरफ आ रहा था। तभी रास्ते में बाल विहान मंदिर के पास मनीष तिवारी नाम के युवक ने अपनी कार से भाई रेहान की बाइक में टक्कर मार दी। जिसकी वजह से रेहान गिर गया और उसे चोट आ गई। रेहान ने खड़े होकर उससे मनीष का विरोध किया। इस पर उसने विवाद शुरू कर दिया और कार से पेचकस निकाल कर रेहान के गले में ताबड़तोड़ कई वार किए।

जिसके रेहान लहुलूहान हालत में वहीं गिर गया। खून बहता देख मौके पर भीड़ जमा होने लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया। जहां रेहान की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *