
हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने सगे मामा पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। युवती का दावा है कि वह अपने माता-पिता की मृत्यु के बाद से ननिहाल में रह रही थी, जहां मामा ने उसका विश्वास तोड़ा। शोषण के चलते युवती गर्भवती हो गई।
जब परिजनों को युवती के गर्भवती होने की जानकारी हुई, तो उन्होंने उसे लेकर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। थाने में इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मामा को हिरासत में ले लिया। मामला रिश्तों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी।
मंदिर में कराया गया विवाह, ग्रामीण रहे मौजूद
थाने में बातचीत और समझौते के दबाव के बाद आरोपी मामा ने युवती से विवाह के लिए हामी भर दी। इसके बाद गांव के प्रधान और कुछ ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों का विवाह स्थानीय मंदिर में कराया गया। फूलमाला पहनाकर दोनों ने एक-दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया।
Source Agency News
Village Post