फिरोजाबाद में बारिश से तापमान 10 डिग्री गिरा: 38 से घटकर 28 डिग्री पहुंचा पारा, कई इलाकों में जलभराव – Firozabad News

 

फिरोजाबाद में सोमवार को हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी। शहर का तापमान 38 डिग्री से घटकर 28 डिग्री पर आ गया।

 

पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। पंखे भी राहत नहीं दे पा रहे थे। रविवार को हल्के बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। देर शाम को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली।

सोमवार सुबह से आसमान में काली घटाएं छाई रहीं। पहले रिमझिम बारिश हुई। फिर झमाझम वर्षा शुरू हो गई। बारिश के बाद चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को राहत दी। गर्मी से परेशान बच्चे बारिश में नहाते हुए नजर आए तो वही स्कूल जाने के समय पर बारिश होने के चलते तमाम बच्चे भीगते हुए स्कूल पहुंचे।

शहर के कई हिस्सों में बारिश के कारण जल भराव की स्थिति बन गई। आसमान में अभी भी बादल छाए हुए हैं और बारिश जारी है। शहर के कोटला रोड, जलेसर रोड, जिला अस्पताल सहित अन्य स्थानों पर जल भराव की समस्या हो गई है।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *