
बुलंदशहर में भाजपा नेता और जेवर विधायक के भाई सुनील सिंह को जिला बदर बदमाश देवेंद्र उर्फ देवगौड़ा ने फोन पर धमकी दी है। आरोपी ने भाजपा नेता को फार्म हाउस छोड़कर जाने को कहा।
देवगौड़ा और उसके साथियों ने धमकी के साथ ही कार्रवाई भी की। उन्होंने सुनील सिंह के फार्म हाउस की जमीन पर ट्रैक्टर चलाकर फसल को नुकसान पहुंचाया।
पुलिस ने इस मामले में जिला बदर बदमाश समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। एएसपी ऋजुल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Village Post