![]()
मंगलवार को उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर PGT अभ्यर्थियों ने घेराव किया।
कभी लोक सेवा आयोग तो कभी उप्र शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर धरना प्रदर्शन करने वाले प्रतियोगी छात्र अब 2027 में UP में होने वाले विधानसभा चुनाव के इंतजार में हैं। डीएलएड अभ्यर्थी पिछले 14 दिनों से शिक्षा सेवा चयन आयोग के गेट पर अनवरत धरने पर बैठे हैं।
.
वहीं, कल मंगलवार को पीजीटी के अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। तीसरी बार PGT की परीक्षा टलने के बाद प्रतियोगी छात्रों में नाराजगी है। अभ्यर्थियों ने कहा, सरकार में बैठे लोग हमारी बात नहीं सुन रहे हैं। वर्षों से हम कभी एग्जाम तो कभी वैकेंसी के लिए प्रदर्शन करते आ रहे हैं। अब 2027 में 13 लाख से ज्यादा प्रतियोगी छात्र खुद राजनीतिक दल बनाएंगे और सरकार को बदलने का काम करेंगे।
आइए, जानते हैं क्या कहते हैं प्रतियोगी छात्र
PGT के अभ्यर्थी संजय कुमार राजभर ने कहा, सरकार व प्रशासन में बैठे लोग बड़े पैमाने पर खेल कर रहे हैं। अपने लोगाें को एडजस्ट किया जा रहा है जबकि हम लोग पढ़ लिखकर डिग्री लेकर घूम रहे हैं। यदि यही स्थिति रही तो हम प्रतियोगी छात्र खुद का राजनीतिक पार्टी बनाकर उतरेंगे और सरकार को हटाने में जुटेंगे। सुनील कुमार कहते हैं, आयोग पीजीटी की परीक्षा कराने में नाकाम है। तीन बार परीक्षा टाली जा चुकी है।
हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा
शीतला प्रसाद ओझा कहते हैं परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र कुमार सिंह को तत्काल हटाया जाए, यह भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। भाजपा सरकार को जीरो टालरेंस की बात करती है, उनसके मांग है कि इस पर तत्काल एक्शन लिया जाए। हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। हम गरीब और किसान के बेटे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हम प्रतियोगी छात्रों के बारे में भी सोचना चाहिए।
तीसरी बार टाली गई PGT की परीक्षा
दरअसल, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से PGT-2022 प्रवक्ता की परीक्षा 18 और 19 जून को प्रस्तावित थी। परीक्षा में महज 10 दिन शेष बचे थे लेकिन आयोग की ओर से कोई भी जानकारी अभ्यर्थियों को नहीं दी गई। इससे छात्र असंमजस की स्थिति में थे। इसे लेकर मंगलवार को युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह की अगुवाई में आयोग का घेराव किया गया। सचिव ने सदस्यों के साथ बैठक कर निर्णय लिया कि यह परीक्षा स्थगित की जाती है। इसके लिए अगस्त माह के अंतिम सप्ताह का समय प्रस्तावित किया गया है।
Village Post