विबर्म ड्रोन दुश्मनों के सटीक ठीकाने पर करेगा वार: आईआईटी कानपुर ने किया तैयार, टीथर ड्रोन 100 मीटर की ऊंचाई पर 8घंटे तक ठिक सकेगा – Kanpur News

 

विबर्म ड्रोन लगभग तैयार कर लिया गया है।

अगर सेना के ड्रोन की बात करे तो आईआईटी कानपुर ने कई ऐसे ड्रोन तैयार किए है जो सेना के लिए काफी बेहतर साबित हुए। सुसाइड ड्रोन हो या फिर किसी सामान को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने के लिए यो दोनों ही ड्रोन काफी अच्छे साबित हुए हैं।

.

विबर्म ड्रोन की सेना ने करी मांग

आईआईटी कानपुर के एयरो स्पेश विभाग के प्रो. अभिषेक ने बताया कि सेना के लिए एक स्पेशल विबर्म ड्रोन तैयार किया जा रहा है। ये अभी पायलट प्रोजेक्ट में चल रहा हैं। इसके कुछ ऑर्डर भी मिले हैं। इसमें कई प्रकार की खासियत है। अन्य ड्रोन से ये बिल्कुल अलग हैं।

एक ड्रोन की कीमत करोड़ों में।

एक ड्रोन की कीमत करोड़ों में।

50 किलो मीटर तक कर सकेगा सर्विलांस

प्रो. अभिषेक बताते है कि इसकी क्षमता काफी हैं। ये ड्रोन दुश्मनों के ठिकानों पर लगभग 50 किलो मीटर तक सर्विलांस कर सकता हैं। इसकी हवा में उड़ने की क्षमता भी अन्य ड्रोन से कही अधिक है।

लगभग 25 लाख का कैमरा किया गया प्रयोग

इस ड्रोन में लगभग 25 लाख रुपए की कीमत का कैमरा प्रयोग किया गया है। उन्होंने बताया कि आप जितनी फैसल्टीज इसमें जोड़ते जाएंगे, उतना ही ये ड्रोन महंगा होता जाता हैं। इस ड्रोन की कीमत अभी करीब 1 करोड़ रुपए के आसपास आ रही हैं।

प्रो. अभिषेक के मुताबिक कई घंटो तक लगातार हवा में उड़ सकते है ये ड्रोन।

प्रो. अभिषेक के मुताबिक कई घंटो तक लगातार हवा में उड़ सकते है ये ड्रोन।

कैमरा हाई विजिबिलिटी वाला प्रयोग किया गया है। ये हर एक चीज को अच्छे से कैप्चर करेगा। अभी इस पर और भी काम चल रहा है।

टीथर ड्रोन 100 मीटर की उंचाई पर भी उड़ेगा

प्रो. अभिषेक ने बताया कि हम लोग टीथर ड्रोन पर भी काम कर रहे हैं। ये ड्रोन भी लगभग बनकर तैयार हो गया है। ये इलेक्ट्रानिक ड्रोन होगा। इसमें बैट्री का प्रयोग किया गया है। ये हमा में करीब 100 मीटर की उंचाई पर भी उड़ सकता हैं। ये लगातार 8 घंटे तक उड़ सकेगा। इसकी कीमत अलग-अलग है। कोई 2 करोड़ का भी है तो कोई 5 करोड़ का भी हैं।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *