
लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक तरुण गाबा ने उन्नाव का दौरा किया। उन्होंने जनपद में कानून व्यवस्था का जायजा लिया। आईजी ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
कोतवाली सदर क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों का निरीक्षण किया गया। आईजी ने थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र में सक्रिय रहने के निर्देश दिए। दौरे में पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अखिलेश सिंह, अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, उपजिलाधिकारी क्षितिज द्विवेदी और क्षेत्राधिकारी नगर सोनम सिंह मौजूद रहे।

संवेदनशील इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग के आदेश दिए गए। अफवाहों को तुरंत रोकने पर जोर दिया गया। सोशल मीडिया पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए। भ्रामक सूचनाओं और सांप्रदायिक टिप्पणियों पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया। साइबर सेल को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए।
आईजी ने थाना परिसर और चौकियों का निरीक्षण भी किया। पुलिस कर्मियों की कार्यशैली और रजिस्टर की जांच की। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जनपद की कानून व्यवस्था संतोषजनक है। सामाजिक या सांप्रदायिक अशांति से निपटने के लिए पहले से तैयार रहने के निर्देश दिए।
Source Agency News
Village Post