Haunted Places: भारत के 3 ऐसे डरावने बीच, जहां रात में जाना लोगों के लिए डरावना और अजीब आवाजें सुनाई देती हैं

 

भारत में कई ऐसी समुद्री जगहें हैं, जहां पर रहस्यमय घटनाओं के कारण लोग रात में इन जगहों पर जाने से बचते हैं। वहीं पर कुछ लोगों ने इन रहस्यमयी जगहों पर होने वाली एक्टिविटीज को देवताओं, आत्माओं या फिर किसी प्राचीन श्राप से जोड़कर देखते हैं। हालांकि इन घटनाओं को सुनने के बाद लोग इन जगहों पर जाना पसंद करते हैं। क्योंकि लोगों को लगता है कि यह अंधविश्वास है और ऐसा कुछ नहीं होता है।

अगर आप भी इन रहस्यमयी समुद्री जगहों के बारे में जानना चाहते हैं और आपके मन में भी तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं और आप इन जगहों पर जाना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन रहस्यमयी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।

गुजरात का डरावना बीच

गुजरात के इस बीच की रेत काली है। यहां के स्थानीय लोगों का मानना है कि लोगों को यहां पर मौत होने के बाद जलाया जाता था। इसलिए यहां की रेत काली है। वहीं कई लोगों का मानना है कि यहां पर रात के समय अजीब आवाजें सुनाई देती हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यहां पर आत्माओं का वास है। हालांकि इस बात में कितनी सच्चाई है, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। यह बीच गुजरात के सूरत में स्थित है। सूरत से डुमास बीच की दूरी करीब 18 किमी है।

मरीन ड्राइव

मुंबई घूमने जाने वाले लोग मरीन ड्राइव घूमने जरूर जाते हैं। लेकिन मरीन ड्राइव दिन में जितनी ज्यादा खूबसूरत लगती है, रात में लोग यहां पर जाने से कतराते हैं। क्योंकि मरीन ड्राइव में कई लोगों ने आत्महत्या की है। ऐसे में लोगों का मानना है कि यहां पर सुसाइड करने वाले लोगों की आत्माएं भटकती हैं। इसलिए यहां पर लोग रात में घूमने जाने से बचते हैं। यह मुंबई के नेताजी सुभाष तंद्र बोस रोड पर स्थित है।

अंडमान और निकोबार का बलुदेरा बीच

बता दें कि इस बीच के बारे में लोगों का मानना है कि यहां पर ब्रिटिश काल में लोगों को मारकर फेंक दिया जाता था। लोगों का मानना है कि आज भी यहां पर कई लोगों की आत्माएं भटकती हैं। इसलिए लोग यहां पर रात में अकेले घूमने जाने से कतराते हैं। बलुदेरा बीच बेस्ट वॉटर प्लेस स्पोर्ट्स प्लेस के लिए भी जाना जाता है।

 

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *