Ganapath vs Yaariyan 2: तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘गणपत’ और ‘यारियां 2’ का नहीं चला सिक्का, जानें संडे की कमाई

Image Source : X
गणपत और यारियां 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

फिल्म ‘गणपत’ और  ‘यारियां 2’ दोनों एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन दोनों फिल्म की कमाई काफी निराशाजनक है। पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक भी टाइगर श्रॉफ, कृति सेनन और अमिताभ बच्चन की ‘गणपत’ और दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी. पुरी, मीजान जाफरी और यशदास गुप्ता की ‘यारियां 2’ का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। ‘गणपत’ और  ‘यारियां 2’ की कहानी और स्टार कास्ट लोगों को इम्प्रेस करने में नाकामयाब रही है।  फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट आ चुका है। जानें दोनों फिल्मों का तीसरे क्या कलेक्शन रहा है।

 

गणपत का तीसरे दिन का कलेक्शन

फिल्म ‘गणपत’ में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला तो वहीं अमिताभ बच्चन एक नए और दमदार लीड रोल में नजर आए हैं। ‘गणपत’ हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। फिल्म ‘गणपत’ ने पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक बिल्कुल भी अच्छी कमाई नहीं कर पाई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार  फिल्म ने पहले दिन भारत में 2.5 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। तीसरे दिन की रिपोर्ट में ‘गणपत’ ने 2.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है।

यारियां 2 का तीसरे दिन का कलेक्शन
‘यारियां 2’ भी पहले दिन से लेकर तीसरे दिन तक कुछ खास कमाई नहीं कर पाई है। ‘यारियां’ का सीक्वल ‘यारियां 2’ में दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी. पुरी, मीजान जाफरी और यशदास गुप्ता में लीड रोल में नजर आए हैं। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार ‘यारियां 2’ ने पहले दिन 60 लाख रुपये का कलेक्शन और दूसरे दिन 55 लाख की कमाई है। जो की फिल्म के बजट के अनुसार बहुत कम है। ‘यारियां 2’ ने तीसरे दिन 60 लाख का कलेक्शन किया है।

गणपत स्टार कास्ट
फिल्म ‘गणपत’  हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई है। ‘गणपत’ की बात करें तो इसे विकास बहल ने डायरेक्ट किया है। वहीं वासु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल ने प्रोड्यूस किया है।

यारियां 2 स्टार कास्ट
टाइगर की फिल्म ‘गणपत’ की टक्कर दिव्या खोसला कुमार की फिल्म ‘यारियां 2’ से हुई है। फिल्म ‘यारियां 2’ की कहानी दोस्ती पर बेस्ड है। बता दें कि इस फिल्म से टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म को  राधिका राव और विनय सप्रू ने किया है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *