भारद्वाज मुनि आश्रम कॉरिडोर का मुख्य द्वार।
महाकुंभ के पहले प्रयागराज में महर्षि भारद्वाज के आश्रम कॉरिडोर का निर्माण यूपी टूरिजम की तरफ से कराया गया था। अब इसके रख रखाव और सौदर्यीकरण के लिए विभाग की तरफ से अलग से टेंडर निकाला गया है। इसके लिए योग्य संस्थानों से आवेदन मांगा गया है। जिसमें कहा
.

आश्रम के पास स्थित चौराहे पर लगी महर्षि भारद्वाज की प्रतिमा।
धार्मिक स्थलों के रख- रखाव का अनुभव होना है जरूरी प्रयागराज में क्षेत्रीय पर्यटन विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि महर्षि भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर के रख-रखाव और सौदर्यीकरण के लिए वहीं संस्थान आवेदन कर सकते हैं। जिनके पास पूर्व में पर्यटन विकास व सौन्दर्यीकरण कार्यों के रख रखाव के सा ही धार्मिक स्थलों के रख-रखाव का अनुभव प्रमाण पत्र हो। ऐसे संस्थानों को इस कार्य में वरीयता दी जाएगी। प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पर्यटन विभाग उनके साथ एमओयू साइन करेगा।
कार्यालय से लेनी होगी जानकारी क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि आवेदन और उसके शर्तों की जानकारी के लिए इच्छुक संस्थान क्षेत्रीय पर्यटन विभाग प्रयागराज के कार्यालय से 15 जुलाई तक किसी भी कार्य दिवस पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 जुलाई रखी गई है। इसमें धार्मिक स्थल के संरक्षण और उसकी भव्यता बनाए रखने की जिम्मेदारी संस्थान को दी जाएगी। जिससे वहां आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिल सकें। गौरतलब है कि महाकुंभ 2025 के पहले पर्यटन विभाग की तरफ से महर्षि भारद्वाज आश्रम कॉरिडोर का भव्य निर्माण कराया गया था। इसमें आश्रम के आस-पास के मंदिरों का जीर्णोंधार करने के साथ ही रामायण से जुड़े प्रसंगों को दीवारों पर अंकित किया गया है। इसके निर्माण के लिए राजस्थान से विशेष प्रकार के पत्थर मंगाए गए थे। जिनसे इनका निर्माण कराया गया है।
Source Agency News
Village Post