सरोजनीनगर थाना एवं आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री ओमप्रकाश शर्मा द्वारा आयोजित पटाखा व्यापारियों की मीटिंग रविवार को थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी एवं अग्निशमन एसचओ सुमित प्रताप सिंह एवं सभी पटाखा व्यापारियों के बीच आयोजित हुई | आयोजित बैठक में सम्मिलित व्यापारियों के साथ सरोजनीनगर के कार्यवाहक अध्यक्ष जितेंद्र हजेला एवं गौरी बाजार के अध्यक्ष अंबुज शर्मा उपस्थित रहे | थाना प्रभारी एवं अग्निशमन शो ने सभी व्यापारियों को शासन प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों को पालन करने एवं सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक सामग्री, पार्किंग की उचित व्यवस्था स्थल पर कैमरा की व्यवस्था एवं दुकान पर नाबालिक बच्चों द्वारा बिक्री ना किया जाने की हिदायत दी इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा ने सभी व्यापारियों को प्रशासन की ओर से दिए गए निर्देशों को कड़ाई से पालन करने के लिए कहा, और सुरक्षा की दृष्टि से दुकान को टीन द्वारा घेराव करने की भी अपील की |
Check Also
सूरजकुंड मेला 2026: टिकट प्राइस, मेट्रो से पहुंचने का आसान तरीका और विजिट टाइमिंग
क्या आप भी सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले का इंतजार कर रहे हैं,तो अब आपका …
Village Post