![]()
लखनऊ के विभूतिखंड थाने में रियल एस्टेट कंपनी एल्पिडा होम्स के निदेशक और एजेंटों के खिलाफ दो लोगों ने 31.96 लाख रुपए ठगी की एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ितों को आरोप है कि रुपए लेने के बाद भी कंपनी ने प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की। तगादा करने पर धमकी दी। पुल
.
पैसे लेने के बाद भी नहीं की रजिस्ट्री हरियाणा रोहतक निवासी सुभाष चंद्र ने पुलिस को बताया कि लखनऊ में प्लॉट खरीदने के जनवरी 2021 में एजेंट अनूप कुमार सिंह से संपर्क हुआ। उसने एल्पिडा होम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक उद्देश्य तिवारी से मुलाकात कराई। उन लोगों के कहने पर 15 सौ वर्ग फीट का प्लॉट बुक कर तीन लाख रुपए एडवांस दिए।
उसके बाद अगस्त 2021 तक 14.35 लाख रुपए खाते में भेज दिए। इसके बाद अनूप ने कहा कि छह लाख रुपए देकर रजिस्ट्री करवा लीजिए। कंपनी ने 23.76 लाख रुपए लेने के बाद भी प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की।दूसरी तरफ गाजीपुर के नोनहरा निवासी मनोज राय का कहना है कि 2012 में एजेंट अनूप के माध्यम से एल्पिडा होम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक उद्देश्य तिवारी से मुलाकात हुई।
5500 वर्ग फीट के तीन प्लॉट पत्नी सीमा राय के नाम से बुक किए। इसके लिए 8.20 लाख रुपए देकर जमीन का एग्रीमेंट करवाया। उसके बाद इन लोगों ने जमीन नहीं दी। इंस्पेक्टर विभूतिखंड के मुताबिक निदेशक उद्देश्य तिवारी, तुषार सिंह, एजेंट अनूप कुमार सिंह व कुंदल यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
Source Agency News
Village Post