![]()
DM ने सभी CHC पर हुई मेडिकल की क्रास जांच कराने के आदेश दिए हैं।
प्रयागराज में रुपये लेकर फर्जी मेडिकल बनाए जाने का मामला सामने आ रहा है। जिलाधिकारी ने इस मामले को संज्ञान लिया है। ऐसा करने वाले सोरांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कुछ डॉक्टरों के नाम भी सामने आए हैं। इस पर DM रविंद्र कुमार मांदड़ ने संबंधित डॉक्टर
.
सभी CHC बने मेडिकल की होगी क्रास चेकिंग
जिलाधिकारी ने जांच समिति को जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के द्वारा किए गए मेडिकल की क्रास चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंन 5 दिन में आख्या उपलब्ध कराये जाने को कहा है एवं जांच में दोषी पाये जाने पर संबंधित चिकित्सकों के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए भी निर्देशित किया है। भारतीय किसान यूनियन (अरानै) के मंडल अध्यक्ष बबलू दुबे के द्वारा भी तहसील सोरांव के CHC और PHC में डॉक्टरों के द्वारा पैसा लेकर फर्जी ढंग से गंभीर चोट का मेडिकल बनाए जाने एवं इसके साथ ही साथ अवैध ढंग से पैसा लेकर जिला अस्पताल के लिए रेफर किए जाने की शिकायत की गई थी।
यह था पूरा मामला
सोरांव तहसील के बारी गांव निवासी धनंजय पांडेय ने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि गांव के प्रधानपति जंग बहादुर पटेल के द्वारा कई लोगों के साथ मिलकर उसके घर पर चढ़कर लाढ़ी-डंडे और कुल्हाड़ी से मारपीट किया गया। इसके बाद प्रधानपति के खिलाफ फाफामऊ थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। इसके बाद प्रधानपति ने फर्जी एवं सुनियोजित खड़यंत्र रचकर अपने ही भतीजे अविनाश पटेल के सिर में फर्जी चीरा एवं चोट बनाकर मेरे व मेरे परिवार के ऊपर थाना फाफामऊ में विभिन्न धाराओं में फर्जी ढंग से मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया। सीएचसी सोरांव के डॉक्टरों को अनुचित धनलाभ देकर जिला अस्पताल के लिए फर्जी मेडिकल कराने के लिए रेफर भी करा दिया गया।
Source Agency News
Village Post