उन्नाव में पूर्व सैनिकों को मिलेगी नई स्वास्थ्य सुविधा: बनेगा ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक, सैकड़ों पूर्व सैनिक होंगे लाभान्वित – Unnao News

 

 

उन्नाव शहर के रामलीला मैदान में भूतपूर्व सैनिकों के लिए बड़ी सुविधा की तैयारी शुरू हो गई है। यहां भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ईसीएचएस) के अंतर्गत एक आधुनिक पॉलीक्लिनिक का निर्माण कराया जाएगा। इस पॉलीक्लिनिक में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को इलाज की समुचित व्यवस्था मिलेगी। इससे जिले और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों पूर्व सैनिकों को लाभ मिलेगा।

 

पूर्व सैनिकों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए इसे सराहनीय कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान फ्लाइट लेफ्टिनेंट रामस्वरूप यादव और सूबेदार मेजर वीरेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि मध्य उत्तर प्रदेश सब एरिया के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सलिल सेठ ने रामलीला मैदान में ईसीएचएस पॉलिक्लीनिक के निर्माण का आश्वासन दिया है।

इस मौके पर फ्लाइंग अफसर मुनेश्वर सिंह ने पूर्व सैनिकों से आपसी एकता बनाए रखने उन्होंने कहा कि सैनिक बिरादरी को सामाजिक समरसता और भाईचारे की मिसाल कायम रखनी चाहिए।

इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण को लेकर पूर्व सैनिकों को राहत मिली है। सरकार द्वारा जारी नए शासनादेश में लाइसेंस नवीनीकरण की प्रक्रिया को आसान किया गया है, जिससे पूर्व सैनिकों को अब बेवजह की परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सूबेदार राजेंद्र फौजी ने शासनादेश को पूर्व सैनिकों के सम्मान में लिया गया सकारात्मक कदम बताया।

पूर्व सैनिक कार्यक्रम में मौजूद रहे और स्वास्थ्य सुविधा व शासनादेश का स्वागत किया।

प्रदेश महासचिव संजय सिंह फौजी, जिलाध्यक्ष राजेश सिंह सेंगर, आशुतोष कुमार मिश्र, मास्टर वारन्ट आफीसर योगेन्द्र सिंह, अधिवक्ता वासुदेव चौहान (पूर्व सैनिक) कैप्टन राधेगोपाल मिश्र, जटाशंकर तिवारी, प्रेम कुमार शुक्ला ,विजय कुमार ब्रजेन्द्र बहादुर सिंह,संतोष मिश्रा, संजीव मिश्र प्रवक्ता श्याम सिंह सुबेदार मेजर शिव प्रकाश शुक्ला आभार व्यक्त किया

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *