लखनऊ में 22 जून से पहले मानसून एंट्री लेगा। शहर में इसके समय से पहले दाखिल होने की संभावना है। स्काईमेट के मौसम वैज्ञानिक महेश पलावट ने बताया कि मानसून एक दो दिन में पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंच जाएगा। इसके बाद 22- 23 जून तक पूरे यूपी को कवर कर लेगा
.
लखनऊ में मानसून के पहुंचने की औसत तारीख 23 जून है। इसके पहले ही मानसून पहुंच जाएगा। इस बीच अगले कुछ दिनों में पारा अधिकतम 32 डिग्री तक दर्ज किया जाएगा।
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री रहा। यह सामान्य तापमान से 0.4 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 0.2 डिग्री अधिक रहा। दिन में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई।
बारिश की 4 तस्वीरें…

देर रात जानकीपुरम इलाके में तेज बारिश हुई।

लखनऊ के BKT इलाके में दोपहर बाद बारिश हुई।

BKT में रिमझिम बारिश से भीगी सड़क।

PGI के कल्ली पश्चिम में तेज बारिश हुई।

लखनऊ के IIM रोड इलाके में तेज बारिश हुई।

लखनऊ में 22 जून तक बारिश होगी
मौसम विभाग ने आज यूपी के कई जिलों में तेज बारिश के आसार जताए हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बादलों की गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी हुई हैं।
उन्होंने बताया- 18 जून से लेकर 22 जून तक लगातार लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना बनी हुई है। इस बीच हल्की भारी बारिश दर्ज की जाएगी। 19 जून तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में बिहार से सटे जिलों के जरिए मानसून प्रदेश में दस्तक देगा। दक्षिण-पश्चिम मानसून की स्थिति लगातार अनुकूल बनी हुई है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाद मानसून यूपी में पहुंचेगा।

लखनऊ के रूमी गेट पर सुबह के समय बादल छाए हुए हैं।
24 घंटे के अंदर तेजी से बढ़ेगा मानसून
दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और गंगा नदी क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल के ऊपर निम्न दाब क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ऊपरी हवाओं में चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी की ऊंचाई तक है, जो दक्षिण की ओर झुका हुआ है।

सुबह के समय हजरतगंज में आवाजाही करते लोग।
यह अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में धीरे-धीरे गंगा नदी क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ेगा और अधिक प्रभावी हो सकता है। वहीं, 19 से 23 जून के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की तरफ से जारी किया गया है।



Village Post