यूपी: यूट्यूबर एल्विश यादव और पंजाबी गायक फाजिलपुरिया की 55 लाख की संपत्तियां ईडी ने की जब्त, ये है विवाद

 

Elvish Yadav:ईडी की जांच में सामने आया है कि फाजिलपुरिया के गाने ’32 बोर’ से यू-ट्यूब से हुई 52 लाख रुपये की कमाई के पुख्ता सुराग मिलने के बाद संपत्तियों को जब्त किया है।

 



विस्तार

नोएडा के कोबरा कांड के आरोपी मशहूर यू-ट्यूबर एल्विश यादव और पंजाबी गायक राहुल यादव फाजिलपुरिया की करीब 55 लाख रुपये की चल-अचल संपत्तियों को जब्त कर लिया है। इसमें फाजिलपुरिया की बिजनौर जिले में 3 एकड़ कृषि भूमि शामिल है, जिसे 50 लाख रुपये में खरीदा गया था। इसके अलावा दोनों के बैंक खातों में जमा करीब 3 लाख रुपये भी जब्त कर लिए गए हैं।

दरअसल, ईडी की जांच में सामने आया है कि फाजिलपुरिया के गाने ’32 बोर’ से यू-ट्यूब से हुई 52 लाख रुपये की कमाई के पुख्ता सुराग मिलने के बाद संपत्तियों को जब्त किया है। इसके अलावा गाने को शूट करने वाली चंडीगढ़ की स्काई डिजिटल कंपनी के बैंक खाते में जमा करीब 2 लाख रुपये भी जब्त कर लिए गए हैं। बता दें कि ईडी ने बीते दिनों एल्विश यादव और फाजिलपुरिया को राजधानी स्थित अपने जोनल कार्यालय में तलब करके पूछताछ भी की थी। ईडी के अधिकारी दोनों की बाकी चल-अचल संपत्तियों को भी तलाश रहे हैं।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *