
महाराजगंज। नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण बलरामपुर जनपद के तराई क्षेत्र में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी नालों में जल स्तर बढ़ने से करीब 20 गांव जलमग्न हो गए हैं। पानी का स्तर इतना अधिक है कि यह अस्पताल तक पहुंच गया है।
स्थानीय लोगों के लिए आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। पानी भरने से सड़कें और गलियां बाधित हो गई हैं। हालांकि, बलरामपुर क्षेत्र में इस बारिश का सकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। किसानों को इससे लाभ हुआ है। बारिश के बाद धान की रोपाई में तेजी आई है। किसान अब खेतों में धान की रोपाई का कार्य तेजी से कर रहे हैं।
Source Agency News
Village Post