‘इतनी जल्दी चली गई…’, 21 साल की ननद को खोकर टूटा दिव्या खोसला का दिल

 

Divya Khosala kumar, tishaa kumar, tanya singh- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM
दिव्या खोसला कुमार, तिशा कुमार और तान्या सिंह।

टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार की चचेरी बहन और एक्टर कृष्णा कुमार की बेटी तिशा कुमार का दुखद निधन गुरुवार यानी 18 जुलाई को हो गया। लंबी बीमारी से जूझते हुए तिशा ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 6 सितंबर, 2003 को जन्मी तिशा गुलशन कुमार की भतीजी और संगीतकार अजीत सिंह की पोती थीं। बीते दिन यानी मंगलवार को मुंबई में तेज बारिश के बीच तिशा का अंतिम संस्कार किया गया। तिशा के पिता कृष्ण कुमार और मां बदहवास नजर आए। इस मुश्किल वक्त में उनका पूरा परिवार साथ नजर आया। तिशा की भाभी और भूषण कुमार की पत्नी एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार भी परिवार के साथ खड़ी नजर आईं। ननद तिशा के जाने का गम दिव्या खोशला को भी हिला गया है। उन्होंने एक पोस्ट साझा करके अपना दुख जाहिर किया और कुछ अनदेखी झलकियां दुनिया के साथ साझा कीं।

दिव्या खोसला खा पोस्ट

दिव्या खोसला कुमार दर्द में हैं। तिशा कुमार के जाने का गम उनके लिए भी बहुत बड़ा है। परिवार वालों की तरह ही दिव्या भी काफी परेशान हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तिशा की पुरानी और अनदेखी यादें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ ही उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। साथ ही दिव्या खोसला ने तिशा की मां तान्या सिंह के लिए भी दुआ की है। दिव्या खोसला कुमार ने लिखा, ‘तिशा तुम हमेशा हमारे दिलों में रहोगी। इतनी जल्दी चली गई। तान्या सिंह भगवान आपके इस सबसे दर्दनाक नुकसान से उबरने की शक्ति दें।’

यहां देखें पोस्ट

 

कैंसर से जूझ रही थीं तिशा

बता दें, तिशा कुमार कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जुझ रही थीं। मुंबई में लंबे इलाज के बाद उन्हें जर्मनी शिफ्ट किया गया था। जर्मनी के अस्पतान में भर्ती तिशा की इलाज के दौरान ही मौत हुई। गंभीर अवस्था में उन्होंने दम तोड़ दिया। तिशा का अंतिम संस्कार सोमवार को ही किया जाना था, लेकिन मुंबई में बारिश न थमने के चलते इसे एक दिन टाला गया। तिशा के पिता कृष्ण कुमार ने उन्हें मुखाग्नि दी। बीते दिन प्रेयर मीट भी आयोजित की गई थी, जिसमें परिवार के सभी सदस्य मौजूद नजर आए।

 

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *