सबरीमाला पहाड़ की चढ़ाई की, फिर लगा दी छलांग, अय्यपा मंदिर में श्रद्धालु की आत्महत्या

 

अयप्पा मंदिर में श्रद्धालु ने की आत्महत्या- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO
अयप्पा मंदिर में श्रद्धालु ने की आत्महत्या

केरल के पत्तिनमथिट्ठा जिले के सबरीमाला के प्रसिद्ध अय्यपा मंदिर में एक श्रद्धालु ने आत्महत्या कर ली। मरने वाले व्यक्ति की पहचान तमिलनाडु के तिरुवल्लुवर जिले के जगन संपत के रूप में हुई है। मंदिर परिसर में श्रद्धालु द्वारा आत्महत्या किए जाने से सनसनी फैल गई।

पहले चढ़ाई की फिर लगाई छलांग

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम को जगन संपत ने सबरीमाला पहाड़ की चढ़ाई की थी। इसके बाद मंदिर परिसर में बने घी अभिषेक काउंटर की छत से उन्होंने अचानक छलांग लगा दी।

खुदकुशी के कारणों का नहीं चला पता

नीचे मौजूद लोगों ने तुरंत मंदिर प्रबंधन को अलर्ट किया। इसके बाद उन्हें चिकित्सकीय सहायता दी गई, लेकिन अधिक खून बह जाने के चलते अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मृत्यु हो गई है। खुदकुशी के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। सबरीमाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

जम्मू सीमा क्षेत्र में सैटेलाइट फोन मिलने से सतर्कता बढ़ी, सुरक्षा बलों ने खोज अभियान चलाया

  जम्मू में रविवार (12 जनवरी, 2026) दोपहर पाकिस्तान के अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे कानाचक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *