सामुदायिक शौचालय बंद या खराब: डीपीआरओ को फोन पर दें जानकारी, तुरंत होगा क्रियाशील – Ballia News

 

 

जिलाधिकारी ने जनपद के लोगों को महत्वपूर्ण सूचना दी है। शासन के निर्देश पर आम लोगों के लिए सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया गया है। अधिकारियों को बचे हुए शौचालयों का निर्माण जल्द शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।

 

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि मौजूदा सामुदायिक शौचालयों को चालू हालत में रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय बंद है या काम नहीं कर रहा है, तो इसकी सूचना जिला पंचायतराज अधिकारी को दी जाए।

नागरिक जिला पंचायतराज अधिकारी से मोबाइल नंबर 7905540886 पर संपर्क कर सकते हैं। इस जानकारी के आधार पर बंद या अक्रियाशील शौचालयों को जल्द से जल्द चालू कराया जाएगा।

 

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *