लखनऊ (डेस्क)। साल के अंत में होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियाँ जोरशोर से तैयारी में लगी हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पार्टी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की अदावतों की ख़बरों के बीच कांग्रेस ने भी चुनावी बैठक की। कांग्रेस पार्टी की तैयारियों पर राजस्थान कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा विधानसभा चुनावों के लिए एक बैठक बुलाई गई थी। पिछले 25 सालों से राज्य में एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस की सरकार बनने का जो चलन चल रहा है इसे खत्म करने के लिए बहुत ही सार्थक व्यापक और महत्वपूर्ण चर्चा हुई है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया है कि हम अपनी सरकार को रिपीट कर सकते हैं।

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारी बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित 30 नेता शामिल हुए। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज इस बैठक में सभी नेताओं ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि कांग्रेस राजस्थान चुनाव जीत सकती है, बशर्ते राजस्थान कांग्रेस में एकजुटता हो. आज सभी नेताओं ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का फैसला किया. जीतने की क्षमता के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. उम्मीदवारों की सूची सितंबर के पहले सप्ताह में घोषित की जाएगी।
ये भी पढ़े:
संस्कृत विद्यालयों में बढ़ेगी रोजगारपरक शिक्षा
बेसहारा बच्चों का सहारा है ‘विशालाक्षी फाउंडेशन’

इतना ही नहीं कहा ये भी जा रहा है कि पायलट और गहलोत का विवाद भी अब सुलझ चूका है। दोनों के रुख में नरमी देखि जा रही है। इसके पीछे कर्नाटक में पार्टी की बड़ी जीत को वजह बताया जा रहा है। कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के बाद पार्टी नेतृत्व के हौंसले बुलंद हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि नेतृत्व पायलट पर बिना किसी दबाव के फैसला ले सकता है। इन सवालों पर चर्चा हो रही है कि कांग्रेस में पायलट की भूमिका क्या होगी? क्या वो मुख्यमंत्री बनेंगे… क्या वो उपमुख्यमंत्री बनेंगे या फिर उन्हें कोई और जिम्मेदारी दी जाएगी।
Village Post