अयोध्या में अनियंत्रित होकर कार पलटी, 2 की मौत: थाना कैंट के सहादतगंज टीवी टावर के पास हुई दुर्घटना – Ayodhya News

दुर्घटना इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह खराब हो गया है।

अयोध्या में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर कार पलट गई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। हादसा थाना कैंट के सहादतगंज टीवी टावर के पास हुआ है। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

.

सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया और मृतक का शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा।बाद में घायल की भी अस्पताल में मौत हो गई।

थाना कैंट के प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है। मृतकों का शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है घटना की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *