नोएडा में नाले में फंसी कार VIDEO: बारिश के चलते हुआ था जलभराव, अब गांवों दो-दो योजनाओं पर होगा काम – Noida (Gautambudh Nagar) News

नोएडा के सर्फाबाद गांव में नाले में फंसी कार। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

नोएडा में बुधवार की रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद गुरुवार को भी कई इलाकों में हल्की बरसात हुई। इससे मौसम सुहावना होने के साथ ही जाम भी लग गया। वहीं, जलभराव होने से सेक्टर-73 में एक कार नाले में अटक गई। सड़क किनारे बने नाले में कार के लटकने का वीडियो स

.

गांव सर्फाबाद के लोगों का कहना है कि वह नाले को ढंकने के लिए नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों से कई बार गुहार लगा चुके हैं। वहीं प्राधिकरण का कहना है गांवों में विकास कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक गांव में दो सिविल कार्य को लिया जाएगा। जिसे पूरा किया जाएगा। इसके बाद फिर दो योजनाओं को लिया जाएगा। उसे पूरा करेंगे। इस तरह से गांवों का विकास किया जाएगा। जलभराव के पाइंट को चिह्नित किया गया है। वहां साफ-सफाई का कार्य किया जाएगा।

पिछले 24 घंटे में जिले में 47.5 मिलीमीटर बारिश हुई। नोएडा का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री और न्यूनतम 23.9 डिग्री दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक 13 जुलाई तक मौसम साफ रहेगा। बारिश की कोई वॉर्निंग नहीं हे। लेकिन 14 जुलाई से लगातार बारिश होगी। उस दौरान तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश होगी। ऐसे में तापमान में कमी आएगी। साथ ही लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।

Source Agency News

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *