
घटनास्थल पर मौजूद घायल।
लखीमपुर-खीरी के थाना पसगवां की पुलिस चौकी बरवर क्षेत्र में सोमवार शाम करीब 7 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। औरंगाबाद-बरवर नेशनल हाईवे पर गोमती पुल के पास दो वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
ईको और एक कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क से 16 फीट नीचे जा गिरी। इस हादसे में 9 लोग घायल हो गए।
घायलों में मगरेना निवासी मोनिस, कासिफ, नाजिया (तीनों माजिद के बच्चे), अंजुम (माजिद की पत्नी) और शहरीनबानो (कासिफ की पत्नी) शामिल हैं। अकराबाद मोहम्मदी के शिवम (सुरेश के पुत्र), शाहजहांपुर के सरदार मोहम्मद (अनवर खां के पुत्र) और रिजवान (सिद्दीक के पुत्र) भी घायल हुए।
हादसे की सूचना मिलते ही बरवर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से 6 गंभीर घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी मोहम्मदी भेजा। वहां उनका इलाज चल रहा है। टकराने वाले वाहनों में एक शाहजहांपुर से और दूसरा मोहम्मदी क्षेत्र के मगरेना गांव से था।
Source Agency News
Village Post