‘कटोरी कट’ हेयरस्टाइल वाली इस बच्ची को पहचान पाए आप?

 

Priyanka Chopra- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM
प्रियंका चोपड़ा।

इस तस्वीर में बाई ओर एक छोटी 9 साल की बच्ची नजर आ रही है। ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में दिख रही ये बच्ची, बेहद मासूम दिख रही रही है। बॉय कट हेयरस्टाइल वाली इस बच्ची के चेहरे पर कोई मुस्कान नहीं है, लेकिन आज दुनिया इसकी एक हंसी की कायल है। ये बच्ची दुनिया भर में सनसनी बन चुकी है। इसकी कमाल की फैन फॉलोइंग है और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में इनके सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हैं। छोटी सी उम्र में मिस इंडिया बनने के बाद ये विश्व सुंदरी भी बनीं। इसके बाद इस बच्ची ने फिल्मों का रुख किया। बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस बनने के बाद इनका नाता हॉलीवुड से जुड़ा और ये वहां भी छा गईं। 25 साल की सफल यात्रा को आज इस बच्ची ने याद किया है। ये कोई और नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने किया एक इमोशनल पोस्ट

प्रियंका चोपड़ा ने दो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। एक में 9 साल की प्रियंका नजर आ रही हैं तो दूसरी में मिस इंडिया प्रियंका चोपड़ा। इन दोनों तस्वीरों के अलग-अलग मायने हैं, जिस पर 25 साल बाद प्रियंका ने बात की है। उन्होंने बताया है कि किस तरह से बचपन झट से युवावस्था में बदल जाता है और चेहरे के हाव भाव बदल जाते हैं, लड़कियों को संवरना आ जाता है। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने एक लंबा और इमोशन पोस्ट साझा किया, जिसमें बताया कि इतने सालों बाद भी वो इस बदलाव के सवाल वाले फेर में उलझी हुई हैं और अभी भी चीजों को समझने में लगी हैं।

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाई दो अलग झलकियां

प्रियंका चोपड़ा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘चेतावनी: 9 साल की इस बच्ची को ट्रोल न करें। यह सोचना बहुत अजीब है कि बड़ा होना और संवारना एक लड़की के लिए क्या कर सकता है। बाईं ओर मैं अपनी अजीब किशोरावस्था में हूं, जब मैंने ‘बॉय कट’ हेयरस्टाइल बनाया था, ताकि स्कूल में यह बोझिल न हो। (धन्यवाद मां) मैं ‘कटोरी कट’ से इस पर आई। तो यह एक जीत थी। और दाईं ओर मैं 17 साल की हूं, जिसने वर्ष 2000 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और बालों, मेकअप और कपड़ों की चमक में डूबी हुई थी। दोनों तस्वीरें एक दशक से भी कम समय के अंतराल पर ली गई हैं।’

फैंस को दिया चैलेंज

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘जैसा कि ब्रिटनी स्पीयर्स ने बहुत ही स्पष्ट रूप से कहा है.. मैं एक लड़की नहीं हूं, अभी तक एक महिला नहीं हूं। मनोरंजन की बड़ी दुनिया में प्रवेश करते समय मुझे बिल्कुल ऐसा ही महसूस हुआ था। लगभग 25 साल बाद.. अभी भी इसे समझने की कोशिश कर रही हूं। हालांकि, ऐसा हम सभी के साथ होता है, है न? आज अपने बचपन को याद करके मैं अक्सर खुद के प्रति दयालु हो जाती हूं। अपनी युवावस्था के बारे में सोचें और देखें कि उसने आपके लिए कितना कुछ किया है। खुद से प्यार करें, आज आप जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचने के लिए आपको बहुत कुछ सहना पड़ा है। आपके युवावस्था ने आपके लिए क्या किया? अपना #growupchallenge पोस्ट करें।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *