मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जनसम्पर्क कर अखिलेश ने सपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को भारी मतों से विजयी बनायें।
श्री यादव ने कहा है कि समाजवादी पार्टी गरीबों और किसानों की लड़ाई हमेशा से लड़ती आ रही है। नौजवानों और व्यापारियों पर हो रहे अन्याय और अत्याचार की लड़ाई समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महिला अपराध चरम पर है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। नौजवानों के पास रोजगार नहीं है। बेरोजगारी में यूपी नम्बर वन है।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में हमने जो विकास कार्य किये थे उनको भाजपा ने बर्बाद कर दिया। भाजपा की सरकार 6 वर्ष में कोई काम नहीं किया है। वह केवल समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है। चुनावों में साजिश और षड्यंत्र कर भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। विकास कार्यों के सवाल पर भाजपा गोबर की बात करने लगती है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में अधिकारी निरंकुश हो गए हैं। जनता परेशान है। अधिकारी मनमानी पर उतारू हैं।

    श्री यादव ने कहा कि मैनपुरी का विकास नेताजी ने किया है। मैनपुरी के लोगों ने हमेशा नेताजी का साथ दिया है। नेताजी ने मैनपुरी का सम्मान किया। मैनपुरी की जनता नेताजी को याद कर वोट डालने को तैयार है। मैनपुरी की जनता समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक वोटों से जीत दिलाएगी।

About VP-Admin

Check Also

Hathras News: बैरंग लौट रहे यात्री, ये ट्रेनें हुईं निरस्त, यात्रियों को झेलनीं पड़ रही दिक्कतें

ट्रेन रद्द – फोटो : प्रतीकात्मक       विस्तार     उत्तर मध्य रेलवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *