पीड़ित कलाकार, घटना के बाद जुटी भीड़
विस्तार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में शुक्रवार रात रामलीला के कलाकारों पर हमला बोल दिया गया। हमलावर ने राम की भूमिका निभा रहे कलाकार को बेल्ट से पीटा। घटना से लोग में आक्रोश फैल गया। पीड़ित कलाकारों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
शुक्रवार शाम ग्राम बेहटा गुसाईं में रामलीला में रावण वध और पुतला दहन का मंचन होना था। कलाकारों के मुताबिक, जब वे मंचन के लिए एक कमरे में मेकअप कर रहे थे, तभी गांव का ही एक युवक कमरे में आ गया। कलाकारों ने इसका विरोध किया तो उसने गालीगलौज करते हुए अभद्रता की।
रामलीला मंचन के बाद हुई घटना
उस वक्त गांव के लोगों ने मामला शांत करा दिया। इसके बाद रावण वध और पुतला दहन हुआ। रावण का पुतला दहन होने के बाद गांव की परंपरा के अनुसार राम, लक्ष्मण और हनुमान की भूमिका निभाने वाले कलाकार पैदल गांव में भ्रमण के लिए निकले, तभी युवक ने उन पर हमला कर दिया।
Village Post