महाकुंभ की मोनालिसा पर बना दिया भोजपुरी गाना, लोगों को पसंद आ रही बीट

 

Monalisa
Image Source : INSTAGRAM
मोनालिसा

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा बीते दिनों से अपनी फिल्मी यात्रा को लेकर सुर्खियों में हैं। मोनालिसा को डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने अपनी फिल्म में कास्ट किया है। अब मोनालिसा की पॉपुलरिटी लगातार बढ़ती जा रही है। भोजपुरी म्यूजिक आर्टिस्ट ने मोनालिसा पर एक गाना भी बना दिया है। इस गाने की बीट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री अपने क्रिएटिव और क्विक गानों के लिए भी जानी जाती है।

यूट्यूब पर पोस्ट किया म्यूजिक वीडियो

भोजपुरी एक म्यूजिक आर्टिस्ट ने मोनालिसा पर गाना बनाकर अपने यूट्यूब पर रिलीज किया है। इस गाने को चुनचुन यादव नाम के कलाकार ने बनाया है और इसी नाम के चैनल पर पब्लिश किया गया है। इस गाने को टाइटल दिया है ‘कुंभ मेला हिलवले बाड़ु’। इस गाने की बीट की लोगों ने तारीफ की है।

कौन हैं मोनालिसा?

मध्य प्रदेश के शहर इंदौर के पास के एक गांव की रहने वाली मोनालिसा महज 16 साल की हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में मोनालिसा रुद्राक्ष की माला बेचती थीं। इसी दौरान किसी ने उनकी फोटो निकालीं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। इसके बाद कंजी आंखों वाली सांवली मोनालिसा को लोगों ने काफी पसंद किया और उनकी खूबसूरती की तारीफ की। इसके बाद मोनालिसा रातों-रात सोशल मीडिया सेंशेसन बन गईं। सोशल मीडिया पर मिली पॉपुलरिटी के बाद मोनालिसा को यहां अपना काम छोड़ना पड़ा और वापस घर लौट आईं। इसके बाद फिल्मों के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने मोनालिसा को अपनी अपकमिंग फिल्म में कास्ट करने का फैसला लिया है। सनोज मिश्रा ने खुद मोनालिसा के घर जाकर उनके पेरेंट्स से बात की और उन्हें तैयार करने का फैसला लिया। अब सोनज मिश्रा के साथ अक्सर ही मोनालिसा नजर आती रहती हैं।

पुष्पा-2 के भी बना डाले थे भोजपुरी वर्जन के गाने

बता दें कि भोजपुरी इंडस्ट्री में गानों का एक अलग ही ट्रेंड रहता है। हर छोटी बड़ी बात और इमोशन भी भी भोजपुरी के कलाकार गाने बना चुके हैं। इतना ही नहीं भोजपुरी के म्यूजिक कंपोजर्स ने बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही फिल्म पुष्पा के गानों का भी भोजपुरी वर्जन बनाकर रिलीज कर दिया था। इन गानों को लोगों का काफी प्यार भी मिला था और हिट रहे थे। अब मोनालिसा पर भी लोग गाने बना रहे हैं।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *