BB 18: इस कंटेस्टेंट की हुई छुट्टी, गुस्सा बना मुसीबत, 10 घरवालों ने मिलकर किया बाह

 

Bigg Boss 18- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM
अविनाश मिश्रा-चुम दरांग में छिड़ी जंग

बिग बॉस 18  में इस बार दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिलने वाला है, जो उन्होंने इस सीजन में अब तक नहीं देखा होगा। बिग बॉस में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 10 कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं। दूसरी तरफ राशन के लिए बिग बॉस ने घरवालों को एक अजीब-गरीब टास्क दे दिया है। घरवालों को राशन के लिए या तो किन्हीं दो सदस्यों को जेल में डालना होगा या फिर किसी एक को घर से बेघर करना होगा। बिग बॉस की इस घोषणा के बाद घर में जैसे उथल-पुधल मच गई। एक टास्क के दौरान अविनाश मिश्रा और चुम दरांग आपस में भिड़ गए। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ कि बिग बॉस ने अविनाश मिश्रा को घर से बेघर कर दिया।

बिग बॉस का नया टास्क

बिग बॉस की अपडेट देने वाले X अकाउंट बिग बॉस तक ने बुधवार के एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो शेयर किया है, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स को एक साथ लिविंग एरिया में बैठे देखा जा सकता है। इस बीच बिग बॉस कहते हैं- ‘अगर आप घरवाले चाहते हैं कि घर में राशन आए और घर का भविष्य अच्छा हो तो फिर इसके लिए आप लोगों को अभी के अभी किन्हीं दो सदस्यों को जेल में बंद करना होगा या फिर किसी एक को घर से बेघर करना होगा।’

क्यों भड़के अविनाश?

ये सुनते ही अविनाश तमाम घरवालों से भिड़ जाते हैं। वह कैप्टन अरफीन खान से बहस करने लगते हैं और इसके बाद चुम दरांग से भी अविनाश का झगड़ा हो जाता है। अविनाश जेल में जाने के लिए अपना नाम सुनकर भड़क जाते हैं और अरफीन से कहते हैं- ‘हम तो चाहते हैं कि अविनाश जेल में जाए, कृप्या मेरे साथ मत उलझो। समझ में आई। किसी में दम नहीं है अकेले बोलने का, मैं बोलता हूं तब सब निकल के आते हैं बाहर।’

चुम ने किया अपशब्दों का इस्तेमाल

इसी बीच चुम अरफीन को चुप कराने की कोशिश करती हैं। इस पर अविनाश उन्हें बीच में ना पड़ने को कहते हैं, इसी बीच चुम कुछ ऐसा कह देती हैं जिस पर अविनाश भड़क जाते हैं। अविनाश का गुस्सा देखकर घरवाले उन्हें घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर देते हैं। अविनाश का रौद्र रूप देखकर रजत दलाल कहते हैं- ‘हमने जो रास्ता नहीं चुना था, जो सही नहीं था, लेकिन अविनाश का ये विहेबियर देखने के बाद लगता है कि वही रास्ता चुनना जायज है। हमारे पास 10 वोट हैं, जो उनके एलिमिनेशन के फेवर में हैं।’

अविनाश हुए एविक्ट?

इसके बाद बिग बॉस अपना फैसला सुनाते हैं और अविनाश मिश्रा को घर से बेघर कर देते हैं। हालांकि, अब देखना ये होगा कि अविनाश सच में घर से बेघर हो गए हैं या फिर उन्हें कोई सीक्रेट टास्क दिया जाएगा। ये सुनते ही अविनाश की दोस्त ईशा और ऐलिस को झटका लगता है। बता दें, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 10 सदस्य नॉमिनेट हुए हैं।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *