फैक्टरी परिसर में खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ हाईवे पर अंधरपुरा गांव स्थित एएस टिंबर फैक्टरी में शनिवार सुबह सात बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग से लाखों रुपये की लकड़ी जलकर राख हो गई। सूचना पर सीओ फरीदपुर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां बरेली से और दो गाड़ियां फरीदपुर से पहुंची। दो घंटे की मशक्कत के बाद नौ बजे करीब आग पर काबू पा लिया गया। फैक्टरी मालिक बरेली शहर में राजेंद्र नगर के निवासी हैं, वह भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन करके रिपोर्ट दी जाएगी।
Village Post