Barabanki: छेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी पर चाकू से हमला, देर रात शौचालय के लिए गई थी

 

बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में एक नाबालिक से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।


Molestation and attack on a teen aged girl in Masauli in Barabanki.

प्रतीकात्मक तस्वीर।



विस्तार

किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर उसे चाकू मारने की घटना सामने आई है। हालांकि पुलिस छेड़छाड़ की बात से इंकार कर इसे दो पक्षों में हुए विवाद व मारपीट की घटना बता जांच में जुटी है।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 16 वर्षीय किशोरी के परिजनों के अनुसार रविवार देर गांव किशोरी शौच के लिए गई थी। जहां गांव के ही दो सगे भाईयों ने उससे छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ने की कोशिश की।

 

 

विरोध करने पर किशोरी पर चाकू से हमला कर घायल करने का भी आरोप है। इसके बाद दोनों पक्षों हुई भिड़ंत में जमकर ईंट गुम्मे चले। सफदरगंज के एसएचओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

Source link

About VP-Admin

Check Also

Mount Abu Travel Plan: कम पैसों में बड़ा मज़ा, ₹10,000 में पूरी ट्रिप होगी कवर

  घुमक्कड लोग हमेशा घूमने के लिए तैयार रहते हैं। नई-नई जगहों की तलाश में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *