
बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी मानवेन्द्र सिंह उर्फ प्रिन्स सिंह को पुलिस कस्टडी रिमांड पर जिला कारागार मऊ से लाया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 13 जून को अपने साथियों के साथ धन्नू राजभर को गोली मारी थी। घटना में प्रयुक्त हथियार नगहर चांदपुर डुमरिया मार्ग पर छिपाया था।

पुलिस टीम जब आरोपी के साथ रात करीब 8 बजे बताए गए स्थान पर पहुंची, तो वह पुलिया के नीचे गया। वहां से पिस्टल उठाकर प्रभारी निरीक्षक रसड़ा पर फायर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक बाल-बाल बचे।
आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिससे आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को पहले सीएचसी रसड़ा और फिर जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है। फिलहाल उसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
Source Agency News
Village Post