बादशाह ने बताई मृणाल ठाकुर संग रिश्ते की पूरी सच्चाई, वायरल हुआ था हाथ थामे वीडियो

Image Source : INSTAGRAM
बादशाह और मृणाल ठाकुर।

बॉलीवुड के गलियारों में रूमर्स का शोर सबसे ज्यादा होता है। आए दिन लोगों के रिलेशनशिप में आने की खबरें सुर्खियों में छा जाती हैं। हाल में ही रैपर बादशाह और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के रिलेशनशिप रूमर्स चर्चा में बने हुए हैं। दोनों का एक वीडियो वायरल होने के बाद से ही डेटिंग की अफवाहों ने जोर पकड़ा था, लेकिन अब रैपर ने इस पर विराम लगा दिया है। फैंस के मन में पैदा हो रहीं उम्मीदों पर बादशाह ने ब्रेक लगाते हुए माफी भी मांग ली और इन अफवाहों से जुड़ा पूरा सच भी बता दिया है।

 

तो ऐसे शुरू हुआ अफवाहों का सिलसिला

पहले बताते हैं कि मामला कैसे शुरू हुआ। अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की दिवाली पार्टी में बादशाह और मृणाल पहुंचे थे। दोनों ने साथ में तस्वीरें भी क्लिक कराई और फिर इस बीच दोनों हाथ थामे पार्टी से बाहर आते नजर आए। इसका वीडियो झट से वायरल हो गया और इसी के साथ अफवाहों का बाजार गर्म हो गया, लेकिन अब रैपर ने चुप्पी तोड़ते हुए मजेदार जवाब दिया है। रैपर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट साझा करके अफवाहों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।

बादशाह ने किया लोगों का मुंह बंद

बादशाह ने इस पूरे मामले का जिक्र किए बिना ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘प्रिय इंटरनेट, आपको एक बार फिर से निराश करने के लिए खेद है, लेकिन जैसा आप सोच रहे हैं वैसा नहीं है।’ इसके ठीक बाद उन्होंने हंसने वाले इमोजी भी एड किए। इससे ठीक पहले भी बादशाह ने एक स्टोरी शेयर कर इस अफवाह की ओर इशारा किया था। उन्होंने लिखा था, ‘तू समझने की कोशिश कर, सिक्का उछल गया है।’

यहां देखें बादशाह की प्रतिक्रिया

Badshah, Mrunal thakur

Image Source : INSTAGRAM

बादशाह की प्रतिक्रिया।

इससे पहले भी फैली थी एक्ट्रेस की शादी की अफवाह

बता दें, एक हफ्ते पहले भी मृणाल के एक तेलुगु लड़के से शादी करने की अफवाह फैल गई थी। हालांकि, बाद में एक्ट्रेस ने ऐसे दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। हाल में ही मृणाल की फिल्म ‘पिप्पा’ रिलीज हुई है। इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ इशान खट्टर लीड रोल में हैं। जल्ग ही एक्ट्रेस ‘हाय नन्ना’ में दिखाई देंगी।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *