अनंत-राधिका की हल्दी में पान से हुआ मेहमानों का स्वागत, रणवीर सिंह ने लिए चटकारे

 

Ranveer Singh eating paan- India TV Hindi
Image Source : VIRAL BHAYANI
पान खाते रणवीर सिंह।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जल्द ही एक दूजे के हो जाएंगे। अंबानी परिवार में शहनाई बजने वाली, जिसे अब सिर्फ 3 दिन ही बचे रह गए हैं। अनंत और राधिका शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और हर फेस्टिविटी को खूब एंजॉय कर रहे हैं। दोनों की शादी का जश्न लंबे वक्त से चल रहा है। शादी की रस्में भी बेहद शानदार अंदाज में की जा रही हैं। पूरा अंबानी परिवार अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी को बेहद खास बनाने में लगा हुआ है। शादी की तैयारियां भी जोरों पर हैं। शादी की रस्में सामुहिक विवाह के एक दिन बाद मामेरू से शुरू हुईं, जिसके बाद ग्रह पूजा और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ। इसके ठीक बाद बीते दिन यानी सोमवार को हल्दी का आयोजन किया गया। हल्दी सेरेमनी में सभी पीले रंग में रंगे नजर आए। हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों का भी तांता लगा नजर आया। तेज बारिश के बीच भी कोई अनंत और राधिका की हल्दी में पहुंचने से नहीं चूका। यहां पहुंचे खास मेहमानों का स्वागत भी खास अंदाज में किया गया, जिसकी झलकियां भी सामने आई हैं।

हल्दी सेरेमनी में रणवीर ने खाए पान

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में पहुंचे गेस्ट का शानदार अंदाज में स्वागत किया गया और वहां पहुंचे हर गेस्ट को पान सर्व किया गया। पान से हुए स्वागत की झलक तब देखने को मिली जब रणवीर सिंह एंट्री गेट पर ही पान के चटकारे लेते नजर आए। रणवीर सिंह ने पान को टेस्ट करने के बाद बताया कि उन्हें पान काफी पसंद भी आया। इसके बाद रणवीर सिंह ने पान सर्व कर रहे लोगों से बातें की और फिर पैपराजी की ओर हाथ वेव करते हुए अंदर चले गए। इस दौरान उन्हें पीले कुर्ते के साथ व्हाइट लूज फिट पैंट्स में देखा गया। एक्टर का लुक हल्दी सेरेमनी के लिए काफी स्टाइलिश रहा। इस दौरान कई और बॉलीवुड सेलिब्रेटी भी येलो आउटफिट में नजर आए।

यहां देखें वीडियो

तीन दिन चलेगा शादी का कार्यक्रम

बता दें, अंबानी फैमिली का जलवा ऐसे ही शादी तक देखने को मिलता रहेगा। 12 जुलाई 2024 को जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट सात फेरे लेकर सदा के लिए एक हो जाएंगे। इतना ही नहीं शादी का ये कार्यक्रम 13 जुलाई और 14 जुलाई को भी जारी रहेगा, जिसमें कई और रस्मों को पूरा किया जाएगा। वेडिंग फेस्टिविटी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड स्टार्स शामिल होने वाले हैं। इसके अलावा देश के और नामी लोग भी इसमें शिरकत करेंगे। इस खास इवेंट से पहले कई और भी रस्में अभी देखने को मिलेंगी, जिसमें खास इंतेजाम की झलकियां भी दिखेंगी।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *