अनंत अंबानी की हल्दी सेरेमनी बनी होली! इनसाइड वीडियो में दिखा अलग मंजर

 

Anant Ambani, Radhika Merchant haldi- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी की झलकियां।

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के परिवार में इन दिनों खुशी का माहौल है। जल्द ही उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी घोड़ी चढ़ने वाले हैं, यानी अब बस दो दिन बाद घर में शहनाई बजेगी। अनंत अंबानी अपनी लेडी लव राधिका मर्चेंट से शादी के बंधन में बंधेंगे। शादी से पहले होने वाली शादी की रस्में जोर-शोर से हो रही हैं। संगीत, हल्दी, मामेरू जैसे फंक्शन्स में पूरा अंबानी परिवार सजा-धजा नजर आया है। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से शुरू हुई वेडिंग फेस्टिविटीज अब हल्दी तक पहुंच गई हैं और जल्द तक भी पहुंचेंगी। हाल में हुई हल्दी सेरेमनी की अभी खूब चर्चा है। सुर्खियों में छाई अनंत-राधिका की हल्दी की एक झलक सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इसमें सभी हल्दी के रंग में रंगे ढोल की थाप पर डांस करते दिख रहे हैं।

वीडियो में दिखा खुशहाल मंजर

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी सेरेमनी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। हल्दी का माहौल पूरी तरह से होली फंक्शन में बदल गया था। सभी गेस्ट ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर झूमते दिखे। सिर से लेकर पांव तक सभी हल्दी में नहाए नजर आ रहे हैं। एक तरफ कई ढोल-नगाड़े वाले बीट्स प्ले कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर सभी गेस्ट जमकर डांस कर रहे हैं। सामने आए इस वीडियो में सभी खूब एंजॉय करते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर जाहिर हो रहा है कि हल्दी सेरेमनी का फंक्शन काफी मजेदार रहा। इतना ही नहीं अंबानी परिवार के सदस्य भी इस कार्यक्रम में खूब धमाका करते दिखे।

यहां देखें वीडियो

सितारों से सजी थी महफिल

याद दिला दें, रविवार को हुई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की हल्दी में बॉलीवुड सितारे भी पहुंचे थे, जिसमें सलमान खान, रणवीर सिंह, सारा अली खान, अनन्या पांडे, जाह्नवी कपूर जैसे कई सितारे शामिल थे। हल्दी के रंग में रंगे ये सभी नजर आए। पहले इन्होंने येलो आउटफिट कैरी किए थे और फिर बाद में ये सभी हल्दी के पानी में नहाए दिखे। इतना ही नहीं अनिल अंबानी और टीना अंबानी की भी झलकियां सामने आई जिसमें वो सिर से लेकर पांव तक हल्दी में रंगे हुए थे।

अब शादी का इंतजार

अब हल्दी का फंक्शन तो शानदार तरीके से हो गया है। 12 जुलाई 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की अब शादी होगी। इसमें भी सितारों से महफिल सजेगी। शादी का इवेंट तीन दिनों का रखा गया है। 13 जुलाई और 14 जुलाई को भी शादी संपन्न होने के बाद कई रस्में होंगी।

Source link

About VP-Admin

Check Also

‘धुरंधर इफेक्ट’ ने मचाई हलचल, Alexander Stubb की जॉगिंग के दौरान चर्चा बनी खबर

Alexander Stubb एक बार फिर चर्चा में हैं और इसकी वजह बनी है बॉलीवुड फिल्म Dhurandhar। हाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *